गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में मंगलवार को 155 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 7432 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 5002 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 2228 केस एक्टिव हैं।
मंगलवार को 1668 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 125109 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 117677 सैंपल नेगेटिव तथा 7432 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 1694 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। गौचर बैरियर पर अब तक 1201 तथा गैरसैंण बैरियर पर 691 तथा ग्वालदम से 41 बाहरी प्रदेशों से आने वाले नागरिकों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 87 मरीजों कोविड सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा 1645 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
