आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया, जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है। घटना तहसील बड़कोट के अंतर्गत बंचाण गांव की है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से दोनों महिलाएं इसकी चपेट के आ गयी।
सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर घायल महिलाओं का हालचाल पूछा और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने श्रीमती पूनम को खतरे से बाहर बताया है, जबकि उनकी माता श्रीमती टीकम देई का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!