पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गुडम-नैल मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग पोखरी ने बताया स्कबर हल्के वाहनां का भार भी नहीं उठा पाया और बनते ही क्षतिग्रस्त हो गया।
वर्तमान समय में पोखरी के गुडम नैल मोटर मार्ग पर लोनिवि पोखरी की ओर से स्कबर का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार के माध्यम से कितना घटिया निर्माण किया जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकजा है कि आजकल न तो बरसात हो रहीं है और ना ही कोई दैवीय आपदा सामने आयी हैै उसके बाद भी हल्के वाहनों की आवाजाही से ही सड़क पर स्कबर के लिए डाला गया लेंटर बीचोंबीच क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग जनता के टैक्स के पैसों का कितना सदपायोग कर रही.
प्रधान सजन सिंह, पूर्व प्रधान जीत सिंह नेगी का कहना है कि लोक निर्माण विभाग पोखरी की लापरवाही के कारण ठेकेदारों की ओर से ऐसा घटिया कार्य किया जा रहा है उन्होंने इस निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। वहीं सहायक अभियंता कृष्ण कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य की जांच करवायी जायेगी साथ ही ठेकेदार से पुनः सही ढंग से स्कबर निर्माण करवाने के लिए कहा जायेगा।
