ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्द्धन के दृष्टिगत बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी चमोली नन्दन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को योजना का लाभ पहुंचाने एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों के दृष्टिगत जनपद में बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को ऋण शिविरों के सफल सम्पादन हेतु नोडल नामित करने, ऋण शिविरों प्रचार प्रसार करने और ऋण शिविरो की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रोस्टर के अनुसार तीन फरवरी को गोपेश्वर, चार से सात फरवरी तक पीपलकोटी, चमोली, सोनला बछेर और ब्यारा, तीन से सात फरवरी तक देवाल और मुन्दोली में, गैरसैंण ब्लॉक के आदिबद्री, नौटी, गैरसैंण, मेहलचोरी मैथान और नंदासैण में, जोशीमठ ब्लॉक के जोशीमठ, हेलंग और तपोवन, कर्णप्रयाग ब्लॉक के कर्णप्रयाग, सिमली, गौचर, बगोली, नारायणगड ब्लॉक के हरमनी, नारायणबगड़, परखाल में, थराली ब्लॉक के थराली, तलवाडी, कुलसारी, ग्वालदम में, नन्दानगर ब्लॉक के घाट, नन्दानगर में, पोखरी ब्लॉक के पोखरी, कर्णप्रयाग लंगासू, चांदनी खाल, गौचर, हापला और त्रिशुला में ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!