पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत सोमवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र के 70 काश्तकारों को शून्य फिसदी ब्याज पर 50 लाख के ऋण वितरित किये गये।

पोखरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कहा कि सरकार की ओर से सहकारिता के माध्यम से काश्तकारों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिये बैंक के माध्यम से विभिन्न ऋण योजनाओं का संचालन कर काश्तकारों को आय बढाने के लिये संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने काश्तकारों से योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने जीवन स्तर में सुधार लाने का आह्वान किया। वहीं बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा सरकार सीमान्त काश्तकारों की आजीविका के संसाधनों में वृद्धि करने के लिये कार्य कर रही है। उसी क्रम में सरकार की ओर से शून्य ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी महावीर रावत, महेश वशिष्ठ, राकेश लाल, रामलाल सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!