posted on : June 26, 2021 6:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमावर्ती गांव द्रोणागिरी को सड़क मार्ग से जोड़ने वाला पैदल मार्ग क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा हुआ है। पैदल मार्ग का सुधारीकरण न होने के कारण गांव तक रसद सामग्री नहीं पहुंचा पा रही है जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अविलंब सड़क मार्ग बनाने की मांग उठायी है।

द्रोणागिरी के प्रधान रूद्र सिंह का कहना है कि पिछले दिनों क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण द्रोणागिरी गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे ग्रामीण सड़क मार्ग तक नहीं पहुंच पा रहे है। साथ ही पैदल मार्ग अवरूद्ध होने से गांव तक रसद नहीं पहुंच पा रही है। इस मार्ग पर घोडे खच्चरों के माध्यम से रसद गांव तक पहुंचाई जाती है लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने से घोडे़ खच्चर भी नहीं चल पा रहे जिससे रसद नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी बड़ी मुश्किल से जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पैदल मार्ग खुलवाने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!