posted on : April 16, 2024 7:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान के दो दिन पहले 17 अप्रैल को 40 पार्टियां और एक दिन पहले 544 पोलिंग पार्टियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुलिस मैदान गोपेश्वर से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

पोलिंग पार्टियांं को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं संग्रहण को लेकर मंगलवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी कार्मिक अभिनव शाह सहित तीनों विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार निर्वाचन सामग्री वितरण और संग्रहण किया जाए। ताकि किसी प्रकार की गलती होने की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण एवं संग्रहण के दौरान पोलिंग कार्मिकों से सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए अपने दायित्वों का त्रुटिरहित निर्वहन करें। संग्रहण के समय बहुत ध्यान से सामग्री एवं प्रपत्रों का मिलान किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामग्री वितरण स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए। कहा कि पोलिंग पार्टियों को सामग्री प्राप्त करने और जमा कराने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण के लिए प्रत्येक विधानसभा 10-10 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर तीन कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एपी डिमरी, केके पंत ने मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण से जुड़े सभी कार्यो एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!