posted on : December 19, 2025 7:03 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली तहसील के अन्तर्गत गोपेश्वर-सोनला-पोखरी मार्ग पर बछेर के जुमला नामक तोक बीते 27 नवंबर की रात्रि साढे आठ बजे एक डम्पर ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सितोडा निवासी चालक विनोद सिंह पुत्र दर्शन सिंह बिष्ट उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट चमोली के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
