posted on : January 12, 2022 4:52 pm
गोपेश्वर (चमोली)। तहसील चमोली के अन्तर्गत पीपलकोटी-किरूली मोटर मार्ग पर बीते 28 दिसम्बर को रात्रि सात बजे ग्राम किरूली से चार किलोमीटर पहले एक मारूति कार वाहन संख्या यूके-11 3739 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चार व्यक्ति सवार थे जिसमें से दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गये थे। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली को सौंपी है। जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली अभिनव शाह ने बताया कि इस वाहन दुर्घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति सात दिवस में सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली में दे सकता है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
