गौचर(चमोली)। मणिपुर की घटना को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना से सबसे ज्यादा आक्रोशित महिलाऐं दिख रही है। रविवार को महिला कांग्रेस ने चमोली जिले के गोचर में घटना को लेकर केंद्र सरकार की ओर से मणिपुर सरकार पर कोई कार्रवाई न किये जाने के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने और घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल ने कहा कि देश के इतिहास की यह पहली घटना है जब महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाकर उनके शरीर से छेड़खानी की गई है। यह घटना शर्मसार और रौंगटे खडे़ करने वाली घटना है। उनका आरोप था कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद सरकार मौन रही और घटना को करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब घटना का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसके बाद सरकार एक्शन में आयी। उनका यह भी आरोप था कि मणिपुर के मंत्री उसके बाद भी एक बड़े चैनल पर आकर बयान देते है कि यह एक घटना नहीं बल्कि सैकडों ऐसी घटना हो चुकी है। इससे लग रहा था जैसे सरकार अपनी सरकार की उपब्धियों को बयां कर रही हो। जबकि सरकार को चाहिए था कि एक्शन लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती। महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने देश की सभी महिलाओं को शर्मसार किया है। ऐसे जघन्य अपराध के आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, जिला महामंत्री लीला रावत, उपाध्यक्ष अनीता चैहान, जिला सचिव भजनी बिष्ट, मंजू शाह, मुन्नी देवी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, महामंत्री मनोज नेगी, महामंत्री महांबीर नेगी, जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी, जिला महामंत्री हरीश नयाल, जिला महामंत्री जगदीश कनवासी, मदन लाल टमटा, एमएल राज, शिवलाल भारती, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनीष कोहली, सन्तोष कोहली, हरीश कुमार, राजेन्द्र सिंह नेगी, नागेन्द्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट, अनिल शाह, पंकज नेगी, प्रेम नेगी, भरत नेगी आदि मौजूद रहे।