गोपेश्वर(चमोली)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति गैरोला ने कहा कि एक माह पूर्व ही जिला स्तर पर महिला कांग्रेस की नई कार्यकारणी बनायी गयी है। जिसके बाद वे स्वयं प्रत्येक जिले का भ्रमण कर कार्यकारणी के विस्तार पर चर्चा के साथ ही बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस का गठन कर मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।

शुक्रवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोक सभा और निकाय चुनावों के मध्यनजर महिला कांग्रेस की भागेदारी को लेकर महिलाओं के साथ बैठकों आयोजित की जा रही है ताकि इन चुनावों में यदि कोई महिला भागेदारी करना चाहती है तो उनसे भी चर्चा की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से परेशान है और जनता भाजपा के विकल्प के रूप में कांग्रेस पर नजर लगाये हुए है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का दायित्व बन जाता है वह जनता की समस्याओं के लिए आगे आये।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा का शासन चल रहा है तब से सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुए है। अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है और न ही भाजपा की ओर से उस वीआइपी का नाम उजागर किया गया है जिसका नाम पूरे मामले में आ रहा था, वहीं घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए घटना स्थल पर बुलडोजर चला दिया गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार को कैसे न्याय मिलेगा यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए जो वादे जनता के साथ किये थे उन वादों का क्या हुआ इसका जबाव भी भाजपा को देना होगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!