गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. धनसिंह रावत ने कहा कि विगत दिनों भाजपा सरकार की ओर से अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की जानकारी के साथ ही जनता से सुझाव मांगने के लिए एलईडी वाहनों का संचालन किया गया था। उस दौरान मिले जनता के सुझावों के अनुरूप ही भाजपा का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

बता दें कि विगत दिनों उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किए गए जन उपयोगी कार्यों के क्रियान्वयन की नब्ज टटोलने के लिए वर्तमान विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र और सरकार के लिए विधानसभा चुनावों के लिए सुझावों के आधार पर रोड मैप तैयार करने के लिए सभी 70 विधान सभाओं में एलईडी वैनों का संचालन किया गया था।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री गुरूवार को डॉ. धन सिंह रावत ने चमोली जिले के े भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाये एलईडी वाहनों की सुझाव पेटियां जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट को सौंपते हुए उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सब को आदर्श आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो जनता के बीच जाकर अपने कार्यों की जांच परख कर जनता के सुझावों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में श्रीदेव सुमन का कैंपस होगा, प्रक्रिया गतिमान है जल्दी ही मूर्त रूप में दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य किए हैं। हम जनता के बीच विकास के आधार पर जायेंगेऔर निसंकोच हमारा 60 पार का नारा फलीभूत होगा। इस अवसर पर भाजपा के चमोली जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली में जनता के आशा के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। जिसका उनकी पार्टी को विधान सभा चुनाव में लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बत्र्वाल, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल, हरिबोधनी खत्री, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, जिला महामंत्री नवल भट्ट मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!