posted on : April 16, 2024 7:38 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल और थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम के सम्मुख नंदप्रयाग क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड कांग्रेस का दामन थामा।

नंदप्रयाग के मुनियाल गांव में  कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल और थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से सहमत होते हुए कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. जीत राम के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा। जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद, चंदन रौतेला, दयाल रौतेला, प्रदीप नेगी, राजन मुनियाल, गिरीश मुनियाल, संतोषी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, शांता देवी हरीश लाल, रणजीत आदि शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर पल्लव, अनिल कठैत, नरेंद्र कठैत, देवेंद्र फरस्वाण आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!