गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के साथ ही राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोन का कार्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किया। जिसके चलते देश ही नहीं पूरी दुनिया में अहिंसक आंदोलनों की परिपाटी सर्वमान्यतौर पर शुरु हुई। ऐसे में सभी देशवासियों को उनके जीवन और आचरण से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण के लिये अपना योगदान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष दशोली आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, युद्धवीर सिंह, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश नेगी, राजेन्द्र सिंह रावत, ऊषा फस्र्वाण, गोदाबंरी नेगी, मंजू फस्र्वाण, लीला  रावत, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, जयवीर नेगी, यूडी पुरोहित, प्रदीप  नेगी, दर्शन झिंक्वांण, योगेंद्र बिष्ट, प्रदीप नेगी, किशोरी लाल व दर्शन लाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!