-यूकेडी ने शहीदों के सपनों का यूके बनाने का लिया संकल्प

-कांग्रेस पार्टी ने शहीदों के चित्रों किया माल्यापर्ण

गोपेश्वर/पोखरी/नंदप्रयाग (चमोली)। उत्तराखंड राज्य का 21वां स्थापना दिवस सोमवार को कोरोना के साये में बेशक मनाया जा रहा है। लेकिन उत्साह और उल्लास में कोई कमी नहीं है। प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जेपी पुरोहित, ले. कर्नल बीएस रावत एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद पार्क व क्लेक्ट्रेट में अमर शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनांए दी।

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर धरना देकर शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया।

जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सती, जिलाध्यक्ष अरूण शाह, जिला संरक्षक अब्बल सिंह भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड के महानायक स्व. गोविंद बल्भ पंत को माल्यापर्ण कर उत्तराखंड के शहीदों को याद कर भाजपा व कांग्रेस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने बारी बारी से राज्य की परिकल्पना को समाप्त करके दिखाया है। उत्तराखंड वासी अपने को ठगा महसूस कर रहे है। दोनों राष्ट्रीय पार्टी लगातार जनविरोधी कार्य कर रही है। इस मौके पर भगत सिंह कुवर, जिला उपाध्यक्ष केष्वानंद सती, उमेश खंडूरी, विक्रम सिंह रावत, दिनेश तिवारी, बच्चीराम उनियाल आदि कार्याकर्ता मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय में शहीदों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर 20 वर्षों में राज्य ने क्या खोया क्या पाया पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की। जिसमें राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, सुरेश डिमरी, संदीप भंडारी, योगेंद्र बिष्ट, अनिता नेगी, उषा फरस्वाण, पुष्पा नेगी आदि मौजूद थे।

इधर नंदप्रयाग में भी राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने पर्यावरण मित्रों को गर्म वस्त्र भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। वहीं पोखरी ने तहसील प्रशासन की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर तहसील सभागार मे उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने उत्तराखंड राज्य निर्माण मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य का माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। जिसमें दिगपाल सिंह, शकुन्तला कनवासी, प्रकाश चन्द्र, शिशुपाल सिंह, मदन मोहन, राम प्रसाद सती, कंुवर सिंह खत्री, अर्जुन सिंह नेगी, अमर सिंह, देवेन्द्र सिह राणा, नन्दन सिह, राजेंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह, शिशुपाल सिंह, यशवंत सिंह शामिल थे। इस अवसर पर नायव तहसीलदार अश्विनी खर्कवाल रजिस्टार कानूनगो मोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!