posted on : October 26, 2021 5:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली जिले के मासौं, दादड और कफलखेत गांवों के ग्रामीणों को सड़क की सुविधा मिल जाएगी। लोनिवि की ओर से मासौं-कफलखेत सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों की माने तो आगामी माह सड़क का हिल कटिंग कार्य शुरु कर लिया जाएगा।

बता दें कि वर्ष 2005-06 में ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन की ओर से पांच किलोमीटर मासौं-कफलखेत सड़क की स्वीकृति प्रदान की गई। लेकिन वर्तमान तक वन भूमि और नाप भूमि को लेकर चल रही प्रक्रियाओं के चलते सड़क का वर्तमान तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका था। जिसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही के लिये पैदल दूरी नापनी पड़ रही थी। लेकिन अब लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण के लिये अधिग्रहीत भूमि के सभी मसलों का निस्तारण कर लिया गया है। जिससे यहां सड़क निर्माण की आस बंध गई है। लोनिवि के सहायक अभियंता शिवम मितल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिये स्वीकृति के साथ ही विभाग को एक करोड़ की धनराशि मिल गई थी। लेकिन भूमि संबंधी प्रक्रिया पूर्ण न होने के चलते वर्तमान तक निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सका था। कहा कि सड़क निर्माण के प्रथम चरण में दो किलोमीटर सड़क निर्माण की टैंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नवम्बर माह से सड़क का हिल कटिंग कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!