ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले की जिला पंचायत की प्रशासक रंजनी भंडारी ने सोमवार को पोखरी विकास खंड के विभिन्न महिला मंगल दलों को सामग्री वितरित की गई।

 प्रशासक ने महिला मंगल दल विनगढ़, वल्ली, भिकोना, तोणजी, रडूवा तथा किमोठा की महिलाओं को जिला पंचायत निधि से मैट, शामियाना, साउंड सिस्टम समेत अन्य सामग्रियों का वितरण  किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। कहा कि इस तरह की सामग्री मिलने से शादी, व्याह, मुंडन संस्कार आदि सामाजिक कार्यों में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान ममद विनगढ की अध्यक्ष दीपा देवी, सतेंद्र नेगी, वीरेंद्र भंडारी, अमर सिंह, पार्वती देवी, शंकरी देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, रितू देवी, सरिता देवी आदि महिलाएं मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!