गोपेश्वर (चमोली)। पैनखंड महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आहुत बैठक में महोत्सव के सफल संचालन को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए गए।
आगामी 11 से 17 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पैनखंड महोत्सव की तैयारियों को लेकर आहुत बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील ज्योतिर्मठ के आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को विभागीय स्टाल लगाए जाने को कहा। उन्होंने वाहन पार्किंग की सुव्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सकीय सुविधाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए महोत्सव को सफल एवं आकर्षक बनाने की बात कही। पैनखण्डा महोत्सव विकास समिति द्वारा आयोजनों को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह भाकुनी, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ समेत पैनखण्डा महोत्सव विकास समिति के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।
