देहरादून। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तराखंड ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को एसओओपी जारी कर राज्य में 17 से 19 मई तक बहुत भारी वर्षा ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आम जनता को सावधानियां बरतनी हेतु पूर्व अनुमान से सावधानी, सुरक्षा व आवागमन में नियंत्रण रखने के लिए निर्देशित किया है । इन 3 दिनों के दौरान आपदा प्रबंधन प्रणाली में नामित समस्त अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे तथा समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। तथा समस्त चौकी थाने के आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। इन 3 दिनों की अवधि के दौरान किसी भी अधिकारी कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं आने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
posted on : May 17, 2021 4:11 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
