posted on : May 29, 2021 5:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन लगावाने के लिये प्रभारी मंत्री व आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। ऐसे में अब जल्द ही जिले में सिटी स्कैन की आवश्यकता वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में सुविधा मिल सकेगी।

बता दें कि जिला चिकित्सालय में लम्बे समय सिटी स्कैन मशीन लगवाने को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से मांग की जा रही थी। वहीं कोरोना संक्रमण के बाद मशीन की आवश्यकता को देखते हुए मांग ने जोर पकड़ा जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, सहित स्थानीय लोगों ने मामले में बीते दिनों भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री से सिटी स्कैन मशीन लगवाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने प्रभारी मंत्री की ओर से जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन लगवाने के लिये पांच करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दिये जाने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। जिसके बाद भाजपा के साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रभारी मंत्री का अभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र मशीन लगवाने की प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!