posted on : September 25, 2021 6:37 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की पुलिस ने घाट के एक गांव से अपहृत नाबालिग बच्ची को नगर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने अपहृत बच्ची को बरामद करने के साथ ही दो अभियुक्तों भी गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की ओर से बच्ची को बेचने की मंशा से अपहरण की बाद कबूल की गई है। जिसके आधार पर पुलिस की ओर से विभिन्न धाराओं में दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार घाट के क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह पुत्र बचन सिंह बीते दिनों लॉकडाउन में अपने गांव लौटा। इस दौरान युवक घाट के एक क्षेत्र की एक नाबालिग के सम्पर्क में आया। जिसके बाद नाबालिग की मां की ओर से 19 अप्रैल को उपराजस्व निरीक्षक के पास अपनी 14 वर्षीय बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई। स्थानीय स्तर पर कोई सुराग न मिलने पर राजस्व पुलिस की ओर से ममला 13 अगस्त को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक पूजा मेहरा को सौंपी गई। जिसके बाद पुलिस पुलिस अधीक्षक यशवंत चैहान ने मामले में विवेचना उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के सुपुर्द की गयी इस दौरान पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग तय कर नाबालिक की बरामदगी के लिये पुलिस अधीक्षक चमोली की ओर से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम की ओर से देहरादून, दिल्ली और हरियाणा में खोजबीन की गई। जिसके बाद पुलिस सर्विलांस शाखा नाबालिग बच्ची को 23 सितम्बर को पुलिस टीम ने वीरेन्द्र सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी जाखणी, तहसील घाट, जनपद चमोली, हाल निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर, नई दिल्ली व जेनिफर पुत्री डेविड फर्नीडेस निवासी 26-बी शेख सराय ग्राउण्ड फ्लोर थाना मालवीय नगर, नई दिल्ली के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। शनिवार को दोनों अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायालय ने 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!