posted on : December 17, 2021 5:41 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के सैकोट गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधायक पर योजनाओं के आंवटन में अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

ग्रामीण छुमा देवी, भादी देवी, लक्ष्मी देवी का कहना है कि बदरीनाथ विधायक की ओर से अनुसूचित जाति के ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से ग्रामीणों के अनुरोध के बाद भी गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को किसी भी योजना से लाभांवित नहीं किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता कुन्दी लाल का कहना है कि बदरीनाथ विधायक की ओर से अपनी निधि से जहां सैकोट गांव में सार्वजनिक कार्यों के आयोजन के लिये सामग्री दी गई है, वहीं अनुसूचित जाति के ग्रामीणों को इस मद से कोई लाभ नहीं दिया गया है। युवक मंगल दल को भी खेल सामग्री नहीं दी गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों की ओर गांव के शनि देव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिये दिये गये प्रस्ताव को भी नजर अंदाज किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में  छुमा देवी, भादी देवी, लक्ष्मी देवी, सतेश्वरी देवी, सतीश, पूजा देवी, सुमन देवी, किशोरी लाल, जानकी देवी आदि के हस्ताक्षर हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!