रूद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग विधायक एवं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संयोजक भरत सिंह चौधरी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जनता को सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विधायक ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान सतेराखाल, चोपता, मंडल के अंतर्गत  स्यूपुरी, सतेरा, मायकोटी, बोरा, कुंडा दानकोट आदि गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए दी गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव को लेकर जनता में बड़ा उत्साह बना है। निसंदेह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बहुमत से विजयी होगा।

भ्रमण के दौरान क्षेत्र के प्रतिनिधियों की ओर से बतायी गई जनसस्याओ से संदर्भित योजनाओं की मांगो पर विधायक ने उन योजनाओ को चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के साथ धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने मंडल के अंतर्गत उर्खोली, तडाग, स्वारी ग्वास, क्यूडी, आगर, फलासी, बावई, तोलब, कांडई, पोला, दरम्वाडी, चमस्वाडा, स्यूंड आदि गांवों की जन समस्याओं के बारे में भी बताया। विधायक ने चोपता में निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक सस्थान का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट , मंडल प्रभारी सुरेन्द्र जोशी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, विक्रम पेलडा, अनु. मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित टम्टा, मानेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!