ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

पोखरी/थराली (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट व थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह ने अपनी विधायक निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली और पोखरी को एक-एक एम्बुलेंस की सौगात दी। बुधवार को विधायकों ने अस्पताल परिसर से एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

थराली में एम्बुलेंस को रवाना करे हुए विधायक मुन्नी देवी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी की ओर से एक एम्बुलेंस और कुछ मशीनों की मांग की गई थी जिस पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से अस्पताल को एम्बुलेंस सौंपी है। साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी विधायक निधि से वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की मशीनें भी उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के प्रभारी डॉ. नवनीत चैधरी ने कहा कि अस्पताल को विधायक निधि से एम्बुलेंस मिली है जिसका लाभ प्रत्यक्ष तौर पर थराली के आम जनमानस को मिलेगा और समय पर एम्बुलेंस की मदद से मरीजो को अस्पताल तक पहुंचाकर सही समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल एक्सरे मशीन लम्बे समय से खराब चल रही है ऐसे में थराली विधायक ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्र को एक्सरे मशीन भी उपलब्ध कराएंगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!