ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         
  • बदरीनाथ हाइवे समेत लिंक मोटर मार्गों का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी
  • आसमान से बरस रही आफत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गोपेश्वर/नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार रूक-रूक कर और देर रात को हो रही भारी वर्षा के चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आसमान से बरस रही आफत लोगों के लिए दहशत बनी हुई है। कब, कहां से जमीन घिसक जाय या नदी का जल स्तर बढ़कर घरों में घूस जाए।

Video Player

मंगलवार की देर रात्रि को हुई भारी वर्षा के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे चार जगह बंद हो गया था जिसे बाद में खोल दिया गया, वहीं अभी भी 39 लिंक मोटर मार्ग बाधित चल रहे है। विकास खंड नंदानगर (घाट) में बहने वाली नंदाकिनी नदी की सहायक नदी मोक्ष नदी का जल स्तर इतना बढ़ गया कि उसने अपने तट बंद तोडकर सेरा गांव के ग्रामीणों के घरों में घूसना शुरू कर दिया। हालांकि इससे जान का कोई नुकसान अभी सामने नहीं आया है। परंतु चार गाय एक टापू पर फंस गई थी जिन्हें पुलिस टीम ने रेश्क्यू कर निकाल लिया है। राजस्व विभाग की टीम भी सेरा गांव पहुंच गई है। सेरा गांव में सिबार सिंह नेगी, पंकज नेगी, सुजल गुसाईं, राजेन्द्र सिंह गुसाईं, कुवर सिंह गुसाईं, हिम्मत सिंह नेगी, भरतसिंह, सुजान सिंह नेगी, माधो सिंह गुंसाई आदि के भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

नारायणबगड में केवर तल्ला के तोक गांव उकाल्यू में कमला लाल की गोशाला के क्षतिग्रस्त होने से चार मवेसी दब गये है। जिसको बचाने के लिए एसडीआरएफ, पशुपालन और राजस्व विभाग मौके पर पहुंच गये है। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ओलिया ने बताया कि गोशाला में दबी गायों में से कुछ को बचा लिया गया है परंतु वे भी काफी गंभीर है। इनके इलाज के लिए आपदा मद से पीडित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। भारी वर्षा के कारण बदरीनाथ हाइवे नंदप्रयाग, पीपलकोटी, छिनका और बाजपूर में पहाड़ी से मलवा आने से अवरूद्ध हो गया था जिससे अपराह्न बाद खोल दिया गया है। नंदानगर को जोड़ने वाला एक मात्र मोटर मार्ग भी नंदप्रयाग के पास पहाडी से मलवा आने से अवरूद्ध हो गया है। कर्णप्रयाग राजमार्ग भी हरमनी के पास अवरूद्ध हो गया था जिसे खोल दिया गया है।

इधर भारी बारिश से थराली-वाण सडक मार्ग मुंदोली इंटर कॉलेज के पास बंद हो गयी। समाज सेवी हीरा सिंह गढवाली नें बताया क्षेत्र में हो रही बारिश से थराली-वाण सडक मुंदोली इंटर कालेज के पास बंद हो गयी है। सडक का 30 मीटर हिस्सा बह गया है। उन्होंनें बताया की बगरीगाड में भी सडक भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गयी है जिससे मुंदोली, देवस्थान, बांक, लोहाजंग, कुलिंग, पिनाऊं, वाण गांव अलग-थलग पड गये हैं।

आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 39 लिंक मोटर मार्ग बाधित चल रहे है जिन्हें खोलने का कार्य प्रगति पर है। बदरीनाथ हाइवे जो कि चार स्थानों पर बाधित हो गया था उसे खोल दिया गया है। साथ ही नंदानगर के सेरा गांव में मोक्ष नदी के जल स्तर बढ़ जाने के कारण गांव को खतरा उत्पन्न हो गया था जिसे देखते हुए वहां पर राजस्व विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंच गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!