posted on : April 23, 2023 5:27 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को भाजयुमो के सहयोग से देहरादून स्थित वेलमेड हॉस्पिटल की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के 143 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवायी। कैंप में ईसीजी, ब्लड़ प्रेशर, ब्लड़ शुगर और डॉक्टर से निशुल्क परामर्श लिया

हैल्थ कैंप का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत  ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ो में बेहतर स्वास्थय सुविधाएं न होने के कारण कितने ही लोग स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करवा पाते है या फिर उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है लेकिन वेलमेड हॉस्पिटल ने पोखरी में कैंप लगाकर काफी लोगों को राहत दी है।

इस मौके  वेलमेड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनील कुकरेती ने बताया कि वेलमेड हॉस्पिटल  लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए समय-समय पर हैल्थ चेकअप कैंप लगाते रहते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरुक हो। इस मौके पर डॉ. वसु गहलोत, सुनील ककुरेती, सुनिता, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, पुष्पा चैधरी, सचिन सिंह, अमरसिंह, भरत चैधरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!