posted on : December 5, 2020 6:05 pm

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष व कर्णप्रयाग विधान सभा के पूर्व विधायक डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी के निधन के समाचार से पूरे जनपद चमोली में शोक की लहर छा गई है। शनिवार को देहरादून मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मैखुरी लंबे समय से मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका उपचार चल रहा था। मैखुरी के निधन के समाचार ने सभी स्तब्ध कर दिया है। डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी 2002 से 07 तक बदरीनाथ के विधायक व 2012 से 17 तक कर्णप्रयाग के विधायक के साथ ही उत्तराखंड विधान सभा के उपाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय देहरादून में मैखुरी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेस जनों ने शोक जताते हुए इसे पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति बताया।

वहीं पोखरी में डा. मैखुरी के निधन पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छायी हुई है।  पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी, प्रमुख प्रीति भंडारी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चैधरी, सन्तोष चैधरी, बीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती, प्रवल रावत, ज्येष्ठ प्रमुख पूरण नेगी, भाकपा नेता नरेंद्र रावत, महिधर पंत, सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि देते हुते मृतक आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!