posted on : September 26, 2025 7:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। देश की सबसे ऊंचाई वाली सड़क माणा पास पर शुक्रवार को एमटीवी चैलेंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी, भारतीय सेना के साथ ही कई राज्यों के प्रतिभागी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे है। शुक्रवार को स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली माणा पास एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इससे स्वरोजगार के भी अवसर मिलेंगे। जिसे लेकर युवाओं को जागरुक करने के लिए स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली सहायक सिद्ध होगी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन माणा पास से बदरीनाथ धाम तक किया जाएगा। इसमें ं आईटीबीपी, भारतीय सेना के साथ ही पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के साथ उत्तराखण्ड के सौ से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता देश की सबसे ऊंचाई वाली बदरीनाथ-माणा पास सड़क के 53 किलोमीटर के हिस्से में आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेंश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित,  आयोजित समिति के सचिव अरविंद जियाला, संयुक्त सचिव विकेश, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, सुशील पंवार, कमल किशोर डिमरी, विजयंत और चंद्रशेखर चौहान आदि मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!