posted on : September 17, 2025 8:32 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में स्वास्थ्य सेवा पखवाडे के तहत मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी गई। बुधवार से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य सेवा पखवाडे का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्म दिन पर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट तथा जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। समाज कल्याण, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, श्रम विभाग, होम्योपैथी विभाग और एनएचएम की ओर से स्टॉल लगाकर  शिविर में प्रतिभाग करने वाले लोगों को राज्य व केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सों की ओर से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर में कुल  388 लोगों ने पंजीकरण करवाया। जिनका चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी। 41 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 13 गर्भवती महिलाएं और 28 बच्चे शामिल है। 9 दिव्यांग प्रमाण पत्र, भी बांटे गए। 2 लोगों को दिव्यांग सहायक उपकरण प्रदान किये गए। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। बताया कि जनपद के सभी  विकास खंड मुख्यालयों पर  समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग धनिक, रघुवीर बिष्ट, सतेंद्र असवाल, विनोद कनवासी, डीपी पुरोहित, चंद्रकला तिवारी, ज्योति मैठाणी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!