posted on : March 24, 2021 4:43 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में लग रहे जाम से निजात के लिये नगर पालिका की ओर से बुधवार को नगर में स्थिति सीतापुर चिकित्सालय की खाली पड़ी भूमि पर निःशुल्क पार्किंग तैयार की गई है। हांलांकि इस खाली पड़ी जमीन में लगे पेड़ वाहनों की पार्किंग के लिये मुसीबत बन रहे हैं।

चमोली जिला मुख्यालय पर पार्किंग की समस्या को दूर करने की मंशा से नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली की ओर नगर के बीचोंबीच स्थित सीतापुर चिकित्सालय की खाली जमीन पर नगर पालिका की ओर से निःशुल्क पार्किंग शुरु कर दी गई है। लम्बे समय से नगर के मध्य में स्थित चिकित्सालय की निष्क्रियता के चलते भवन के अधिग्रहण को लेकर मांग की जा रही थी। ऐसे में अब पालिका की ओर से चिकित्सालय की खाली भूमि पर निःशुल्क पार्किंग बना दी है। वहीं यहां बनी पार्किंग से खाली जमीन पर लगे पेड़ों के संरक्षण को लेकर लोगों ने चिंता व्यक्त की है। स्थानीय निवासी सतेसिंह, जवाहर सिंह और नरेंद्र का कहना है कि पार्किंग के लिये उपयोग की जा रही भूमि पर बड़ी संख्या में पेड़ हैं। जिनका संरक्षण पार्किंग निर्माण के बाद चुनौती होगा। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अभियंता अनिल पंत का कहना है कि नगर में जाम की स्थिति को देखते हुए चिकित्सालय की खाली जमीन पर निःशुल्क पार्किंग बनाई गई है। पेड़ों के संरक्षण के लिये आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!