posted on : November 29, 2020 4:46 pm
जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ नगर क्षेत्र में निवास कर रहे साधु-संतों और असहाय लोगों की मदद को नगरपालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार और नरसिंह मंदिर के सभासद गौरव नंबूरी ने असहाय लोगों और साधु-संतों की मदद को हाथ बढाए हैं। यहां उन्होंने मौसम आये बदलाव से पड़ रही ठंड को देखते हुए 12 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किये। पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पवार ने कहा कि नगर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में नगरपालिका की ओर से असहाय और जरुरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराये जा रहे हैं। यदि ठंड में इजाफा होता है तो मुख्य चैराहों पर अलाव की व्यवस्था भी शुरु कर दी जाएगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश नौटियाल भी मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
