posted on : September 22, 2023 7:26 pm

देवाल (चमोली)। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन आंदोलनकारी संगठन शाखा देवाल की बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली रैली पर रणनीति बनाई गई, वहीं संगठन की ब्लाॅक कार्यकारणी का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष मुन्ना सानू,  संयोजक रमेश जोशी, संरक्षक पार सिंह, महामंत्री तारा सिंह, उपाध्यक्ष अंकित रावत, कोषाध्यक्ष गबर सिंह को चुना गया है।  बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को की मांग उठाई गई।

बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, महामंत्री दिगम्बर नेगी, भगत कंडवाल, जिला मंत्री मुकेश नेगी, यदुबीर सिंह, सन्तोष बिष्ट, राम लाल, अरविन्द, डीएल टम्टा, बलवीर बधाणी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!