posted on : October 21, 2021 6:00 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के मसोली गांव निवासी नत्थी लाल आर्य का बुधवार रात्रि को देहावसान हो गया है। वर्तमान समय में वे गोपेश्वर के तल्ला नैग्वाड में निवास करते थे।

नत्थी लाल आर्य शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद विभिन्न संगठनों से जुड़कर समाज सेवा का कार्य करते रहे। बुधवार की रात्रि को उनका देहावसान हो गया है। गुरूवार को चमोली में अलकनंदा के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नत्थी लाल आर्य के देहावसान पर वामसेफ, मूल निवासी संगठन समेत अनेक संगठनों से दुःख व्यक्त किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!