गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सभी न्यायालयों में नौ दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने बताया कि नौ दिसम्बर को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर, तथा बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी तथा गैरसेंण में आयोजित होने वाली लोक अदालत में फौजदारी के मामले, एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, कुटुम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील, राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, विक्रीकर, आयकर, वेतन भत्तों, वन आपदा प्रतिकर और अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी न्यायालयों से अधिक से अधिक संख्या में लंबित वादों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराने को अनुरोध किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!