रूद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के उत्तराखंड में कोविड-19 विकट महामारी की विषम परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशव्यापी सेवा कार्यक्रम ३ चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के दोनों मंडलों (गढ़वाल, कुमायूँ) के सभी जनपदों संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के ब्लॉक जखोली में रुद्रप्रयाग के प्रवेश स्थान चिरबिटिया में संयुक्त मोर्चा ने रुद्रप्रयाग में कोविड ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ,पुलिस कर्मियों, सड़क में कार्य कर रहे मजदूरों को नोप्रुफ टीम की ओर से सेनिटाइसर, मास्क, फेसशील्ड उपलब्ध करवाया गया।
मोर्चे के मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे नोप्रुफ टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए सेवा को करती रहेगी। मोर्चे के जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग की नोप्रुफ टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ़संकल्पित है और जनसेवा में कार्य मे सदैव तत्पर रहेगी। जखोली अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल ने कहा कि मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ स्थानों पर ड्यूटी दे रहे कार्मिकों तक अपनी सेवा को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है और साथ ही जनपदीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सेवा कार्यक्रम में अंकित रावत, सुखवीर बिष्ट, हरभजन सिंह बिष्ट, अवधेश सेमवाल आदि मौजूद थे।
मोर्चे ने एक वेविनार भी आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना से प्रभावित जरूरत मंदो ंकी मदद के बारे में चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों से स्वेच्छा से आर्थिक मदद की बात भी कही। चमोली जिले के जिलाध्यक्ष पूरन फरस्वाण ने कहा प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर जनपद चमोली में भी सेवा भाव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जल्द ही सहायता सामग्री जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
बैठक में दिलवर रावत जिला उपाध्यक्ष, राजीव उनियाल जिला उपाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, दीपक जोशी, कुलदीप नेगी, मेहरवान सिंह पंवार, माखन लाल, विनय रावत, सतीश कुमार ज्योति नौटियाल, कोटद्वार इकाई मोर्चा की बेबीनार आयोजन किया गया। जिसमें इकाई अध्यक्ष डॉ. योगेश रूवाली की अध्यक्षता में सरदार नरेश सिंह व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
posted on : May 25, 2021 6:47 pm
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
