posted on : December 19, 2025 6:59 pm

गोपेश्वर (चमोली)। जीआईसी ग्वाड़ देवलधार में स्पाइक मैके संस्था की ओर से आयोजित शास्त्रीय नृत्य मोह्निअट्टम में मोह्निअट्म नृत्यांगना विष्णु प्रिया ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य के बारे में जानकारी दी। प्रसिद्ध मोह्निअट्टम नृत्यांगना कलाकार विष्णुप्रिया ने मोह्निअट्टम नृत्य कला की छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शास्त्रीय नृत्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर उन्होंने मोह्निअट्टम के विभिन्न मनभावक मुद्राओं से सबका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। बच्चों को मोह्निअट्टम की बारीकियां भी सिखाई। प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप पंवार ने इसके लिए विष्णुप्रिया को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मालती चौहान, चंदन पंवार, ओपी पुरोहित, एसपी फरस्वाण, पीपी पुरोहित, एलपी थपलियाल, प्रभात रावत, दीवान सिंह नेगी, पीएल आर्य, संगीता रावत, एलएम सती, गीता तिवारी, ममता बिष्ट, माला रावत आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!