गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड के उर्गम घाटी में आयोजित गौरादेवी पर्यावरण एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ करते हुए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए अब इनवार्यमेंट फ्रेंडली बनाने पर जोर देना होगा।

उर्गम घाटी के अटल उत्कृष्ट विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित 28वें गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि स्पीकर ने चिपको नेत्री गौरा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि चिपको नेत्री के नाम पर आयोजित मेले से निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी लोगों को पर्यावरण दिवस की बधाई दी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उगर्म घाटी के लोगों की सराहना करते हुए उनका कहना था कि यहां के लोग पूरे क्षेत्र को इनवार्यमेंट फ्रेंडली बनाने के लिए जो कार्य कर रहे है। अब सभी लोगों को इस दिशा में कदम बढ़ाने होंगे।  इस अवसर पर मेले के आयोजक लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि गौरा देवी मेले के आयोजन से लोगों में पर्यावरण संरक्षण की भावना का संचार हुआ है।

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने इस दौरान श्री कल्पेश्वर पंच केदार मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की  मनौती मांगी। कहा कि कल्पेश्वर महादेव के मंदिर में दर्शन से उन्हें  सुखद अनुभूति प्राप्त हुई है। इस दौरान बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत, जोशीमठ पालिका की पूर्व अध्यक्ष रोहणी रावत, महिला मोर्चा की गढ़वाल संयोजिका चंद्रकला तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!