posted on : November 19, 2025 8:28 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय कर्णप्रयाग के माध्यम से गौचर मेले में लगा पुस्तक मेले में जरूरतमंद अभिभावकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने बताया उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केन्द्र द्वारा गौचर मेले में स्टाल लगाकर  निशुल्क पुस्तक वितरण किया जा रहा है। इससे छात्राओं  को दूरस्त  शिक्षा प्रणाली  के माध्यम  से अध्ययन केन्द्र अधिक से अधिक लोगो को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि आम लोग किसी भी उम्र मंे शिक्षा ग्रहण कर सकता है। डॉ आर सी भट्ट  बताया कि मेले में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ने का प्रयास किया गया है। बताया कि क्षेत्रीय निदेशक डॉ आरसी भट्ट, सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रियंका लोहानी, उमेश पुरोहित, संतोष ढोडियाल  विश्व विद्यालय के पाठ्यक्रमों प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!