ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के अपर नैग्वाड वार्ड के समीप बैडमिंटन का इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए जेसीबी से भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। जहां पर निर्माण कार्य किया जा रहा है उसके उपर विद्युत विभाग का हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। भारी वर्षा के कारण यहां पर भूधसाव शुरू हो गया है जिससे हाईटेंशन लाइन को खतरा बना हुआ है। यदि यह लाइन क्षतिग्रस्त होती है जिससे कुंड कालोनी जहां पर आलाधिकारियों का निवास है वहां समेत सुभाषनगर व जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति तो बाधित होगी ही वहीं हाईटेंशन लाइन की जद में आने वाले कई भवनों में कंटर भी दौड़ सकता है जिससे लोगों की जानमाल को खतरा पैदा होने की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्र के जगमोहन सिंह, जतन राम, मनोज, विनोद का कहना है कि इंडौर स्टेडियम के निर्माण के दौरान भूमि को समतल करने के लिए लगायी गई जेसीबी मशीन ने भूमि को इस तरह काट दिया है कि वर्तमान में हो रही भारी वर्षा से यहां भूकटाव शुरू हो गया है जिससे यहां स्थित हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर को खतरा पैदा हो गया है। यदि यह लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई। उनका कहना है कि विभाग को चाहिए था कि समतलीकरण के कार्य से पूर्व इस हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा की व्यवस्था की जाती।

 

निर्माण कार्य से पूर्व हमें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई यदि किसी प्रकार लाइन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसके लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही यदि यह  लाइन क्षतिग्रस्त होती है तो कुंड कालोनी, सुभाषनगर और जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जायेगी। हालांकि ग्रामीण निर्माण विभाग को भूकटाव वाले स्थान पर त्रिपाल विछाने के लिए कह दिया गया है ताकि लाइन को क्षति पहुंचने से बचाया जा सके।

कैलाश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चमोली।

 

 

निर्माणाधीन इंडोर स्टेडिम वाले स्थान पर हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर है इसकी जानकारी हमें पहले से नहीं थी। इसको दिखाया जाएगा और तत्काल ही सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।

अलादिया, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग गोपेश्वर।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!