posted on : September 11, 2022 8:29 pm
रुद्रप्रयाग। रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग के थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जंगलचट्टी में एक नेपाली युवक गिरने से घायल हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई। उक्त युवक पहाड़ी पर चढ़कर घास काट रहा था जहाँ उसका पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह चोटिल हो गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर तत्काल उक्त युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाकर अग्रिम उपचार हेतु वाहन द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति का नाम
सुमित थापा उम्र -18 पुत्र राम सिंह
हाल निवासी मीठा पानी, जंगल चट्टी
मूल निवासी नेपाल
रेस्क्यू टीम का विवरण
मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश, आरक्षी किशोर बोहरा, जगदीश सिंह, सुभाष चंद्र, शिव शंकर
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
