गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से गुरूवार को चमोली जिला मुख्यायलय गोपेश्वर में जिले की तीनों विधान सभाओं के नव मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसे वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नव मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट देश में स्थाई सरकार दे सकता है और स्थाई सरकार देश को मजबूत बनाने के लिऐ अत्यंत आवश्यक है। आज देश दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। देश के प्रति विदेशी लोगों की सोच बदली है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने कहा कि आप 21वीं सदी के युवा है और आज का भारत आपको नई आशा की नजरों से देख रहा है, आपका सपना हमारा संकल्प है। कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बतौर मुख्य वक्ता के रूप में कहा कि आज का छात्र हर सामाजिक गतिविधियों में जागरूक है और लोकतंत्र में जागरूकता बहुत जरूरी है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को जानकारी होनी चाहिए कि देश सही दिशा में ले जाना है और इसके लिऐ कौन हमारा नेता होना चाहिए। जो हमारे भविष्य को सुरक्षित कर सके। हमारा नेता ऐसा होना चाहिए जो हमारे सपनों की गारंटी ले, अपने वोट से भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को स्वच्छ लोकतंत्र व्यवस्था में से बाहर कर स्वच्छ छवि के नेतृत्व को चुनना है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पुर्व भजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, हरक सिंह नेगी, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, गजेंद्र रावत, कुलदीप वर्मा, राजेन्द्र हटवाल, विनोद कनवासी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद थे।