posted on : June 23, 2021 7:44 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में कोरोना के नए मामलों में कमी का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां संक्रमित मामलों की संख्या रोजाना सिमट रही है वही रिकवरी रेट बढकर 99 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटों में 6 व्यक्ति में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि 10 कोविड मरीज ठीक होने के बाद सक्रिय मामले भी घट कर 116 रह गए है। जिले में कुल 12032 लोग कोरोना से संक्रमित हुए। जिसमें से 11654 लोग ठीक हो गए है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के मार्ग निर्देशन में जनपद में संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे है। कोरोना महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत वैक्सीनेशन कार्यो पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 45 प्लस आयवर्ग में 98.1 प्रतिशत वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि 18 प्लस में 26.8 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले एहतियात के तौर पर यात्रा से जुड़े सभी होटल, ढाबें, वाहन चालक एवं अन्य व्यवसायियों का भी तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में आज मंदिर समिति के कर्मचारियों, व्यवसायियों एवं स्थानीय जनता को मिलाकर 300 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। अगले दो दिनों में बद्रीनाथ धाम के आसपास गांव क्षेत्रों में सभी का वैक्सीनेशन पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोविड को लेकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। होम आइसोलेशन में रखे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बाजारों में भीडभाड से बचने, शारीरिक दूरी रखने व मास्क पहनने तथा कोविड सर्तकता नियमों का पूरी तरह से पालन करने को कहा है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग भी लगातार जारी है। पिछले चैबीस घंटो में जिले से 803 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य टीमें गांव गांव जाकर भी कोरोना जांच करने में जुटी है। अभी तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 564 गांवों में जाकर 26533 लोगों की सैंपल जांच किए गए। गौचर बैरियर पर अब तक 4112, गैरसैंण बैरियर पर 2295 तथा ग्वालदम बैरियर पर 145 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड अस्पताल में अब 5 मरीज भर्ती है। जबकि 111 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

जिले में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर अब तक 13278 व्यक्तियों के विरूद्व कार्रवाई अमल में लाई गई है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों के माध्यम से भी जिले के सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।

 

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!