posted on : January 23, 2026 7:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। श्री नंदादेवी राजजात यात्रा को अगले साल आयोजित करने के लिए नौटी में मनौती मांगी गई। इसके बाद छंतोली को शैलेश्वर शिवालय में स्थापित कर दिया गया।

नंदादेवी राजजात अगले साल आयोजित करने के लिए नौटी मंदिर में कांसुवा के राजवंशी कुंवरों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक स्वर से भगवान से अगले साल नंदा राजजात आयोजित करने की मनौती मांगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना के शामिल होकर भगवान से शिव तथा मां नंदा से अगले साल की नंदा राजजात यात्रा के सफल संचालन की कामना की। इस आशय की विधिवत घोषणा राजकुंवर डा. राकेश कुंवर ने की। महामंत्री भुवन नौटियाल समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में अगले साल की राजजात यात्रा को सफल बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं को हर पड़ाव पर बेहतर बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। धार्मिक विधि विधान के साथ छंतोली को शैलेश्वर में मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस तरह पूर्व स्थगन की घोषणा पर कांसुवा-नौटी की नंदादेवी राजजात समिति अपने फैसले पर अड़िग रही। तर्क दिया गया कि मलमास के चलते इस साल राजजात यात्रा का संचालन संभव नहीं है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!