posted on : March 17, 2021 7:34 pm

आए दिन पालिका के कूड़े के ढेर पर लगा दी जाती है आग

स्थानीय निवासियों ने पालिका पर लगाया आग लगाने का आरोप, पालिका कह रही असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय में एनजीटी के नियमों का जमकर मखौल उड़ाया जा रहा है। यहां शहर के समीप डंप हो रहे पालिका के कूड़े पर लगाई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पालिका प्रशासन पर ही कूड़े के ढेर पर आग लगाने का आरोप लगाया हैं। वहीं पालिका का कहना है कि असामाजिक तत्वों ने कूड़े के ढेर पर आग लगाई है।
पालिका प्रशासन की ओर से शहर क्षेत्र का कूड़ा श्रीनगर पौड़ी मोटर मार्ग पर एमआईसी गदेरे मे डंप किया जाता है। यहां डंप हो रहे कूड़े पर आए दिन लगा दी जाती है। जिससे स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी होती है। बुधवार सुबह करीब साढे 10 बजे भी कूड़े पर आग लगाई गई। जिससे पूरे क्षेत्र में फैले धुएं व गंध से स्थानीय निवासी खासे परेशान रहे। स्थानीय निवासी नमन चंदोला ने पालिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां डंप कूड़े पर पालिका ही आग लगाती है। चंदोला ने कहा कि पालिका कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़े पर आग लगा दी जाती है। जबकि कूड़े पर आग लगाना एनजीटी के नियमों के विरुद्ध है। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि कूड़े पर असामाजिक तत्वों ने आग लगाई है। जिसे दमकल विभाग के सहयोग से बुझा लिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!