posted on : December 15, 2021 6:13 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने दो सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने के चलते आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर गोपेश्वर में रैली निकाल कर प्रदर्शन करने के साथ ही कोविड काल के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदान किया गया सम्मान लौटा दिया है। कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

गोपेश्वर में सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. राहुल बिष्ट और उपाध्यक्ष डा. नीरज नेगी ने कहा कि कर्मचारी सरकार से हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतमान का लाभ देने और आउटसोर्सिंग के अनुबंधित कर्मचारियों को राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति से नियुक्ति देने की मांग की जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांग की अनदेखी कर कोई कार्रवाई न किये जाने से कर्मचारी निराश है। जिसके चलते बाध्य होकर संघ के प्रांतीय कार्यकारणी ने आंदोलन शुरु किया है। इस मौके पर डा. नेहा नेगी, हेमलता भट्ट, आरती सती, लक्ष्मी बोरा, योगेंद्र सिंह, अर्जुन नेगी, विनीत रावत, रणजीत सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!