posted on : April 22, 2023 5:54 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और उनकी यात्रा निर्वाध रूप से पूरी हो जो चमोली पुलिस की प्राथमिकता में है। इसी कड़ी में चमोली पुलिस की ओर से यात्रियों को चारधाम यात्र से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए क्यूआर कोड़ से जोड़ा गया है। जिसको स्कैन करते ही आपको यात्रा से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो जायेगाी।

स्मार्ट पुलिसिंग की ओर टेक्नालॉजी का उपयोग करते हुए जनता के साथ संबंध बढ़ाने की दिशा में चमोली पुलिस का एक और कदम है। चारधाम यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा तथा उन्हें सुगम व निर्वाध यात्रा देना चमोली पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल की पहल पर चारधाम यात्रा को क्यूआर कोड से जोड़ दिया गया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को क्यूआर कोड स्कैन कर जनपद की सारी जानकारी और महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर चंद मिनटों में अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। बार कोड के लिए श्रद्धालुओं को मोबाइल एप डाउनलोड की जरूरत नहीं है सिर्फ मोबाइल कैमरे से सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए जनपद में स्थापित किये गए पुलिस सहायता केन्द्र, पर्यटन पुलिस चैकी और पुलिस की ओर से यात्रा मार्ग पर लगाये गये साइन बोर्ड और फ्लैक्सी पर इस क्यूआर कोड को चस्पा किया जा रहा है, जिससे की यात्रा के दौरान श्रद्धालु किसी भी आपातकालीन स्थिति में क्यूआर कोड स्कैन कर नजदीकी थाने या चैकी से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!