कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के मूल रूप से नौटी गांव के अमेरिका में रह रहे दीपक नौटियाल, उनकी बेटी ईशानी नौटियाल और संजना रतूड़ी ने विदेश में रहकर कोरोना से निपटने के लिए अपने गांव नौटी में निशुल्क कोरोना संबंधित दवाई व उपकरण वितरित करवाए। वहीं नौटी अस्पताल के साथ ही पांच अन्य अस्पतालों को एक-एक आक्सीजन कंस्ट्रेटर भी उपलब्ध करवाया है।
नौटी गांव निवासी दीपक नौटियाल ने अपनी स्व. पत्नी की आत्म शान्ति के लिए कोरोना महामारी से जूझ रहे ग्रामीणों को आक्सीमीटर, थर्मामीटर व नौटी अस्पताल कर लिए आक्सीजन प्रदान किया। इतना ही उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना से बचने की दवाई तथा संक्रमित लोगों के लिए कोरोना से स्वस्थ होने की दवाइयों के साथ ही मास्क, सेनेेटाइजर आदि भी भेजी गई। जिसे सोमवार को श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य अरुण मैठाणी, सुभाष नौटियाल व पीएचसी के डॉ प्रकाश भट्ट ने आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित की। ताकि वे संकट की इस घड़ी में अपने क्षेत्र के लोगों को वितरित कर सके। बीकेटीसी के पूर्व सदस्य अरुण मैठाणी ने कहा कि इन दिनों कोरोना के बढ़ते प्रभाव से दूरस्थ गांवों में वाइरल बुखार से अत्यधिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है ऐसे में ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर बहुत उपयोगी साबित होंगे इतना ही नहीं दवाई के किट से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नौटी के चिकित्सालय के अलावा रतूड़ा, पोखरी, थराली व चोपता के अस्पतालों में भी आक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए गए हैं। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट दीपक कुर्मांचली, रीना, एएनएम भारती रावत, सरिता, शकुंतला, संगीता, मंजू, लक्ष्मी, शशि आदि आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।
