posted on : March 18, 2021 6:25 pm

थराली/जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में एनएसएस के सात दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी का  सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का कालेज में ही शुरू हुआ। वहीं महाविद्यालय जोशीमठ में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन आपदा को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई।

महाविद्यालय तलवाड़ी का सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह फरस्वाण एवं कालेज के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

वहीं दूसरी ओर जोशीमठ महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन आपदा प्रबंधन को लेकर गोष्ठी की गई। जिसमें प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की डा. मंजू पांडेय ने अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि आपदा मानव के लिए बहुत ही घातक सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की आपदा ने हमें बहुत कुछ सीखाया है। यदि समय रहते सजगता बरती जाय तो काफी हद तक आपदा के नुकसान को कम  किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डा. बीएन खाली, कार्यक्रम अधिकारी डा. जीके सेमवाल, डा. एसएस राणा आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!