posted on : March 26, 2021 5:41 pm

गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज मेहलचैंरी का एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया है।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि सात दिनों तक चले इस विशेष शिविर के दौरान एनएसएस के स्वयं सेवियों ने क्षेत्र के गांवों में स्वच्छता, श्रमदान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, कोरोना संक्रमण के साथ ही अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को नुक्कड नाटक व रैली के माध्यम से जागरूक किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रंगचैडा दीपा देवी व पीटीए कोषाध्यक्ष दर्शनी देवी ने एनएसएस के उत्कृष्ट स्वयं सेवियों को प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह रावत, अध्यापक सोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!