गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर महाविद्यालय की ओर से मंडल घाटी में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान बुधवार को फूलदेई लोक पर्व पर छटवें दिन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। जिसमें शिविरार्थियों के साथ ही स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्रों में अपनी भागेदारी निभायी।

फूलदेई पर आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में शिविरार्थियों ने विभिन्न प्रकार के लोक गीत, लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक  के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का आवाह्न किया गया। सांस्कृतिक समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जड़ी बूटी शोध संस्थान के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपी कुनियाल ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समाज को अपनी गौरवशाली परंपराओं को जानने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार भंडारी, नीति माणा सांस्कृतिक औद्योगिक व खेल विकास संगठन के सचिव धीरेन्द्र सिंह गरोडिया, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना लोहनी, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. सबज कुमार सैनी, विक्रम गुसाईं, पपेन्द्र रावत, पवन कुमार सोनी बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!